रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के शुभारंभ पर घरों में विधि-विधान से घट स्थापना की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने जौ बोकर नौ दिनों तक चलने वाली पूजा-अर्चना का संकल्प लिया। रविवार को कस्बे के नंदावाला बाग स्थित प्राचीन मंदिर सहित भगवान शिव और मां दुर्गा के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में घट स्थापना कर मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: घट स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना नवरात्र को लेकर कस्बे और आसपास के ग्रा...