रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि वह अपनी बात सुनाने नहीं, बल्कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की बात सुनने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झबरेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे। साथ ही संगठन की कमियों को चिन्हित कर उन्हें समय रहते दूर करने पर जोर दिया।जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा सीट को दोबारा भाजपा के खाते में लाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हो...