Roorki News: झबरेड़ा में छापेमारी में चौदह पेटी दवाएं बरामद
रुडकी, नवम्बर 5 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता । कस्बे में चरत सिंह-भरत सिंह मार्ग पर बिजलीघर के पास स्थित एक दुकान पर गुरुवार को क्राइम ब्रांच दिल्ली और ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने दुकान से करीब 14 पेटी दवाइयां, पैकेजिंग मशीन और पैकिंग सामग्री बरामद की है। बरामद दवाइयां नकली हैं या असली, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ड्रग इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा के पानीपत स्थित एक दवा फैक्ट्री में छापा मारा था। मामले में फैक्ट्री मालिक राजेश यादव निवासी जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.