रुडकी, अक्टूबर 7 -- Roorki News: रुड़की,संवाददाता। इनर व्हील क्लब की ओर से ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज शिवपुरम में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच की। शिविर में डॉ. रमिता गुप्ता और उनकी टीम ने छात्रों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही एनीमिया की जांच के लिए हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। जिन छात्रों में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन की गोलियां देने के साथ ही पौष्टिक और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज में चिकित्सा शिविर, हीमोग्लोबिन जांच संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...