रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: नारसन, संवाददाता। नारसन ब्लॉक के नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रही जिला स्तरीय माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। कुश्ती प्रतियोगिता मे भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन, खानपुर ब्लॉक से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग अंडर-14 मे रहनुमा, प्रिया, दिव्यांशी, आसमा अंडर-17 में सुहाना, मुस्कान, वंशिका, अंकित लोहान, मानसी राठी, आर्य जावला ,वेदिका, निशा भारद्वाज, आराध्या गिरी अंडर-19 वर्ग में सारा, सिद्धि सिंह बालक अंडर-14 वर्ग में अभी राणा, आयुष, अविश चौधरी, ऋषभ कश्यप, निशांत, अनंत सालार, दक्ष रॉयल, हर्षवर्धन बंसल, विराट अंडर-17 वर्ग में रिहान, तनिष्क, निषेल, अरीश बालियान, फा...