Roorki News: जिला प्रचारक से मारपीट के आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने की मांग
रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: राजस्थान के नरैना थाने में जिला प्रचारक कृष्णावतार के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने की मांग उठी है। हरिद्वार जिला भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को लक्सर एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 10 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे गश्त के दौरान नरैना थाना पुलिस ने सांभर जिला प्रचारक कृष्णावतार से पूछताछ की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें थाने ले जाया गया और धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए लॉकअप में बंद कर दिया गया।
ज्ञापन में मारपीट और कार्रवाई की मांग ज्ञापन के अनुसार, देर रात थाना प्रभारी उमराव सिंह, सहायक थाना प्रभारी ओंकार सिंह और चार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.