रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: लक्सर। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने जटाशंकर महादेव मंदिर खानपुरमें आयोजित कार्यक्रम की सफलता पर लोगों का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने और क्षेत्र की जनता का उत्साह बढ़ाने के लिए पर्यटन मंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र खेड़ी, भाजपा नेता मोहित कौशिक, मंडल अध्यक्ष भगत सिंह, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...