रुडकी, अक्टूबर 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने बुधवार को रुड़की के कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस में काफी कुछ हलचलें चल रही हैं। कुछ लोगों को लगता है कि इसके पीछे उमेश कुमार का हाथ है जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह ना तो कांग्रेस में और ना ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। कहा कि जितने गुगलीबाज हैं सभी का विकेट गिराऊंगा। उन्होंने कहा कि अगर उनको पार्टी ज्वाइन करनी ही होगी तो वह जन निर्माण पार्टी में शामिल होंगे। इसके बारे में वह पूर्व में भी कह चुके हैं। यह भी पढ़ें- हरीश रावत का स्टिंग कर सरकार गिराने वाले उमेश कर सकते हैं कांग्रेस जॉइन; चुनाव से पहले घमासान इसके बाद उन्होंने कैंप कार्यालय परिसर में ही अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी के साथ क्रिकेट खेली। बा...