रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। लखनौता चौराहे पर तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने और तमंचे से गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनौता पुलिस चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि दस अक्टूबर को टिकोला निवासी विजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि विजय सिंह अपने भतीजे जैकी और ताऊ के बेटे बबलू के साथ लखनौता चौराहे पर सामान खरीदने आए थे। तीनों एक दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान विक्कल उर्फ काली और आर्यन ने आठ अन्य साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...