रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: अकौढ़ा कला गांव में युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। नौ अक्तूबर को अकौढ़ा कला निवासी सुमित कुमार पुत्र महिपाल ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके भाई राकेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। 11 अक्तूबर को रितिक निवासी बहादरपुर खादर, कोतवाली ल...