Roorki News: जश्न-ए-मिलादुन्नबी की तैयारियों को दी जाएगी नई दिशा
रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। आगामी जश्न-ए-मिलादुन्नबी पर विभिन्न कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए औन फाउंडेशन के गठन की घोषणा की गई। बैठक में जश्न-ए-मिलादुन्नबी के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई और इसके लिए जिम्मेदारी तय की गईं। बैठक में फाउंडेशन के महासचिव कुंवर शाहिद ने बताया कि पिछले छह साल से अंजुमन गुलामाने मुस्तुफा सोसाइटी के बैनर तले जश्न-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर रक्तदान शिविर, अस्पतालों में फल वितरण, महफिल-ए-समां तथा कव्वाली, लंगर तथा अन्य समाजसेवी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.