रुडकी, जुलाई 11 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को मौसम साफ होने और धूप निकलने के बावजूद अधिकांश स्थानों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। घरों और सड़कों पर जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लंबे समय तक जलभराव रहने से डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: तीन दिन बाद खिली धूप, बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...