रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र के ग्राम खेड़ी खुर्द में बरसात के पानी की निकासी नहीं होने से कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पानी की निकासी कराने की मांग की है। पूर्व प्रधान चौधरी विनोद ने बताया कि खेड़ी खुर्द और मुंडा खेड़ा खुर्द के किसानों की कृषि भूमि इसी क्षेत्र में स्थित है। आरोप है कि एक स्थानीय व्यक्ति ने मुख्य पुलिया के सामने दीवार खड़ी कर दी है, जिससे बरसाती पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इसके चलते खेतों में लगातार पानी भर रहा है और फसलें खराब होने लगी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...