रुडकी, जुलाई 29 -- Roorki News: लक्सर। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सिमालुगुड़ी यार्ड के पास डेचोव नदी का जलस्तर बढ़ने से रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। इसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है तथा कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव नें बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503), डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903), डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (15909) तथा न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस (15933) सहित कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...