रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले की तैयारियों के बीच सोमवार को जर्मन हैंगर के गेट पर काम करते समय ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उर्स के लिए पार्किंग स्थल पर जर्मन हैंगर लगाने का काम चल रहा है। सोमवार को मजदूर हैंगर के गेट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान 38 वर्षीय रामचंद्र निवासी रघुनाथ खेड़ा थाना बछरावां जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...