रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। ढाढेकी ढाणा मजाहिदपुर में एक परिवार ने जमीन के छह लाख रुपये के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित अमरपाल और खिला सिंह की ओर बताया गया कि 21 मई 2026 को एक जमीन का इकरारनामा कराया गया था। जमीन का सौदा छह लाख रुपये में तय हुआ था। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सौदे के तहत चार लाख रुपये के चेक दिए गए, जबकि दो लाख रुपये का भुगतान अभी बाकी है। आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित पक्ष ने परिवार की जानकारी और सहमति के बिना जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार करा लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...