रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: मोहल्ला किला में जमीन को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद को लेकर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस पूर्व में दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी कर चुकी है। अब एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला किला निवासी शमसुल उर्फ शमशुज्जमा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके सगे भाई अब्दुल रहमान, तौफीक और परवीन ने उसके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पूर्व में भी दोनों पक्ष...