रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी कानून और स्कूलों में जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के चलते अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग तहसील मुख्यालय, ब्लॉक कार्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर और अधिवक्ताओं के चैंबरों के चक्कर काट रहे हैं। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में जन्म होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ग्राम स्तर पर तथा नगर क्षेत्र में संबंधित स्थानीय निकाय के माध्यम से प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। उन्होंने लोगों से समय पर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण कराने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...