रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: रुड़की। नगर निगम सभागार, रुड़की ब्लॉक समेत चार जगहों पर गुरुवार से जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हो गया है। संबंधित अधिकारियों ने सभी जनगणना कर्मचारियों को जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और निष्ठा के साथ संपन्न करने के लिए तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना प्रमुख व नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि नगर निगम सभागार, ब्लॉक, एक निजी स्कूल समेत कुल चार जगहों पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जहां तमाम विभाग के स्टॉफ को जनगणना से संबंधित जानकारियां दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...