रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा की ओर से मारवाड़ कन्या पाठशाला में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल तथा स्टाफ की मौजूदगी में सैनी पैथोलॉजी लैब के सहयोग से लगभग 75 छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा पुरुषों के रक्त के नमूने लिए गए। शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि एनीमिया विशेषकर महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली एक गंभीर समस्या है। समय पर हीमोग्लोबिन की जांच और जागरूकता से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...