रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की ओर से बुधवार को मारवाड़ी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 120 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रुड़की की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गर्ग ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सही देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. संगीता गर्ग ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...