Roorki News: छह घंटे बिजली गुल होने पर 50 हजार की आबादी परेशान
रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में रविवार तड़के करीब चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे बाद सुबह 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। लगातार कई घंटे बिजली गुल रहने से करीब 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जल संस्थान भी प्रभावित रहा और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और हल्की हवा चलते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.