रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला किला में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर खेलते समय नीचे गिरने से एक छह साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम सिकरी निवासी अरसलान उर्फ नियाज (6) शनिवार को अपने परिजनों के साथ मंगलौर के मोहल्ला किला स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में आया था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मासूम अरसलान घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से सीधे नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पाइप में फंसने से मरे मासूम के परिजनो को दी जाएगी उचित सहायता आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुंचे। हालांकि, वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत...