Roorki News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 28 लाख के गहने और 90 हजार की नकदी उड़ाई
रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। मुंडाखेड़ा कलां गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और अलमारी का लॉक तोड़कर सामान समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंडाखेड़ा कला निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आरोप है कि देररात चोरों ने छत के रास्ते मकान में घुसकर अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे जेवरात और नगदी चोरी कर ली। चोर घर से कुछ अन्य सामान भी ले गए। पीड़ित के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे उनकी नींद खुली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.