रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। इमलीखेड़ा में शिव मंदिर के पास एक मकान के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया। हादसे के दौरान कमरे में मौजूद बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गईं। छत का मलबा गिरने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। मकान निवासी राकेश पाल ने बताया कि उनके मकान के एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस समय उनकी माता भी वहां मौजूद थीं। छत से लिंटर का मलबा अचानक गिरने से उनकी माता उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। अचानक हुए हादसे से परिवार के लोग घबरा गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...