रुडकी, सितम्बर 23 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता।चैंबर आवंटन में कथित अनियमितता का आरोप लगाकर अधिवक्ता संगठन के पूर्व अध्यक्ष नरपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्व अध्यक्ष और उनके समर्थकों का कहना है कि चैंबर आवंटन की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए थी। उनका आरोप है कि प्रक्रिया में कथित तौर पर अनियमितता बरती गई, जिससे कई अधिवक्ताओं में असंतोष है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्धारित नियमों के आधार पर चैंबरों का दोबारा आवंटन किए जाने की मांग उठाई है। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर उचित निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...