रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामपुर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को ऊर्जा निगम की टीम और मोहल्लेवासियों के बीच नोकझोंक हो गई। कुछ लोगों ने चेकिंग का विरोध करते हुए टीम के साथ अभद्रता की। स्थिति बिगड़ती देख ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही मामला शांत हो गया और टीम ने दोबारा चेकिंग शुरू की। अभियान के दौरान चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...