Roorki News: चेकिंग अभियान में तीन संदिग्ध हिरासत में, वाहन चालकों में हड़कंप
रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को रोककर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अचानक हुई पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। इसके अलावा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर भी विशेष नजर रखी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते मिले लोगों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों की जांच की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजात भी खंगाले। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.