रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: चेंबर आवंटन में पारदर्शिता और अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव कराने की मांग को लेकर भगवानपुर में अधिवक्ताओं का धरना और भूख हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पूर्व अध्यक्ष नरपाल आर्य के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। विवाद को शांत कराने के लिए उप जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता की, लेकिन चेंबर आवंटन की सूची और पारदर्शिता को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई। भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व अध्यक्ष नरपाल आर्य ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता एसोसिएशन के नए चेंबरों के निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं और निर्माण कार्य में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि धरने के दूसरे दिन वर्तमान अध्यक्ष की ओर से केवल दो अधिवक्ताओ...