रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: भगवानपुर। चुड़ियाला मोहनपुर गांव में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन भगवानपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पंपिंग की सहायता से ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया। फायर यूनिट प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगना पाया गया। फायर कर्मियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। टीम में सीएलएफएम, चालक दीपक चौहान, फायरमैन सुंदर तोमर, चंद्रप्रकाश और स्वराज सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: चुड़ियाला मोहनपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर यूनिट ने पाया काबू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...