रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद बुधवार को एक बार फिर चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बुधवार को रुड़की का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। आईआईटी की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...