रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: बुग्गावाला। पुलिस ने न्यायालय के वांरट से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बुग्गावाला निवासी महबूब, राशिद पुत्र नूरा, राशिद पुत्र हमीद और असलम पिछले काफी समय से न्यायालय के वारंट से फरार चल रहे थे। बुधवार रात को संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की लिखापढ़ी के बाद गुरुवार को उन्हे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वनभूलपुरा पुलिस ने तीन वारंटी पकड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...