Roorki News: चार महीने से उद्घाटन की बाट जोह रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भक्तोंवाली का भवन करीब चार माह से उदघाटन के इंतजार में है। दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जल्द इसके उदघाटन की मांग की जाएगी। झबरेड़ा से सटे ग्राम भक्तोंवाली में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होता था। यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के भरोसे चलता था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। क्षेत्रवासी लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.