रुडकी, नवम्बर 17 -- Roorki News: भगवानपुर। सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी एक महिला चार बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला घर से बच्चों को लेकर अपनी ससुराल जाने के लिए निकली थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वहां नहीं पहुंची। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन मां और बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इससे परिवार के लोग चिंतित हैं। गांव निवासी महिला के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी चार बच्चों को साथ लेकर घर से अपनी ससुराल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...