रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: मंगलौर। चार अगस्त को अब्दुल कलाम चौक के पास आम के बाग से मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया था। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके परिवार का कोई 25 से 30 वर्ष का युवक लापता है तो पुलिस से संपर्क करें। रईस यह भी पढ़ें- Roorki News: निरंकारी भवन के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...