रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: ​मंगलौर। पुलिस ने अभियान के तहत एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि मंगलवार की रात​ पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मन्नाखेड़ी को जाने वाले रास्ते पर सरकारी नल के पास से एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...