Roorki News: चाउमीन की दुकान पर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर चले लाठी-डंडे
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। रेन बसेरे के पास चाउमीन की दुकान पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। बताया गया कि गुरुवार की देर रात रेन बसेरे के पास एक चाउमीन की दुकान पर किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों ओर से गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुए घटनाक्रम से आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने से कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.