रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बिजली लाइन से तार काटकर चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता के चलते लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 120 मीटर एलटी लाइन का एबीसी वायर बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक युवक ठेकेदार के साथ लाइनमैन के रूप में काम करता था और उसे बिजली की चलती लाइन पर काम करने का अनुभव था। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि 21 अगस्त को गंगनौली निवासी जोनी उर्फ रविकांत अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचा और बताया कि दो युवक बिजली का तार काटकर चोरी कर ले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में चलती लाइन से बिजली का केबल चोरी, गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को करीब 120 मीटर तार के साथ गिरफ...