रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी सुनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उनके पति मैमपाल सिंह घर से बाहर निकले थे। लेकिन तब से वह घर वापस नहीं लौटे। उन्होंने पति की आसपास रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...