Roorki News: घर से निकला युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: मंगलौर। लंढ़ौरा से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लंढौरा के मोहल्ला खुर्मान पठान चौक निवासी 36 वर्षीय इकरार अहमद एक अगस्त की दोपहर करीब दो बजे घर से कहकर निकला था कि वह गणेशपुर पुल स्थित श्रीराम फाइनेंस कार्यालय जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगने पर उसके भाई इस्तखार ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके हुलिये के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है तथा आसपास के थाना क्षेत्रों और अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.