रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: मन्नाखेड़ी गांव में आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मन्नाखेड़ी निवासी सावन ने तहरीर देकर बताया कि तीन सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी दीपक, अनिकेत, आकाश, नितिन, ममता, बालेंद्र, छोटन तथा कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए。

आरोपियों द्वारा हमला आरोप है कि आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। उन्होंने घर में घुसते ही पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्...