Roorki News: घर-घर हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की कतारें
रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने घरों में विधि-विधान से घट स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए माता रानी से प्रार्थना की। नवरात्र के पहले दिन शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नवरात्र को लेकर सुबह से ही घरों और धार्मिक स्थलों पर तैयारियां शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई कर माता की चौकी सजाई। इसके बाद शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने माता को चुनरी, फूल, फल, नारियल, सुपारी और ध्वजा सहित विभिन्न पूजन सामग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.