Roorki News: घनी आबादी में चल रही प्लास्टिक कटिंग फैक्ट्री सील, धमकी का आरोप
रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शाहपुर गांव में घनी आबादी के बीच अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक कटिंग फैक्ट्री की जांच की। फैक्ट्री का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर टीम ने प्लास्टिक कटिंग मशीन को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री संचालकों पर शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, शाहपुर गांव में काफी समय से घनी आबादी के बीच प्लास्टिक कटिंग का काम किया जा रहा था। आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण और प्लास्टिक के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.