रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: झबरेड़ा। मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग स्थित असाही इंडिया ग्लास कंपनी में चोर ने कॉपर स्ट्रिप सामान चोरी कर लिया। कंपनी प्रबंधन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री प्रबंधक प्रवीण सोही ने मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो अगस्त स्टोर के सेफ्टी रिलीज वाल्व और दूसरे भवन से कॉपर स्ट्रिप सामान लेकर चला गया। कंपनी परिसर में संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश करने की गतिविधि सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। कंपनी की ओर से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध व्यक्ति के फोटो भी उपलब्ध कराए गए हैं। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...