Roorki News: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ग्राम पंचायत भगवानपुर आबिदपुर, विकासखंड बहादराबाद में वित्तीय अनियमितताओं और शासकीय धन के संभावित दुरुपयोग के आरोपों पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी हरिद्वार की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि शिकायतों की प्राथमिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में सामने आया कि आईआरएम कंस्ट्रक्टर एंड सप्लायर रुड़की के नाम से वर्ष 2022 में पंजीकरण निरस्त होने के बावजूद वर्ष 2023-24 में संबंधित फर्म के नाम से कई बिलों का भुगतान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.