रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। तमंचे से गोली चलाने वाले मुकदमे में फरार एक और आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। लखनौता पुलिस चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि 10 अक्टूबर को टिकोला निवासी विजय सिंह ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि वह, भतीजे जैकी और ताऊ के लड़के बबलू के साथ नौ अक्टूबर को लखनौता चौराहा पर दुकान से सामान लेने आए थे। इसी दौरान विकल उर्फ काली और आर्यन अपने 8 अन्य साथियों के साथ वहां पर आए तथा उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...