रुडकी, सितम्बर 21 -- Roorki News: सुल्तानपुर, संवाददाता। गृह क्लेश के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने हरिद्वार रेफर कर दिया। हरिद्वार में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर निवासी इमरान क्षेत्र की एक कंपनी में चालक था। रविवार को ड्यूटी से घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। इसके बाद इमरान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों उसे हरिद्वार रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...