Roorki News: गुलदार की दहशत से ग्रामीण परेशान
रुडकी, अक्टूबर 7 -- Roorki News: बंजारेवाला और गोकलवाला गांव के आसपास पिछले कई दिनों से गुलदार की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार आए दिन गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग शाम होते ही घरों से निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार अब तक गांव के आसपास घूमने वाले कई सारे कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रही गुलदार की आवाजाही से ग्रामीण अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते गुलदार को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी इंसान को भी अपना शिकार बना सकता है।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने और गांव के आसपास गश्त बढ़ाने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.