रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। गांधी वाटिका में खड़े दो विशालकाय लिपटिस के पेड़ रात के अंधेरे में काट दिए गए। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है। मामले में पार्षद पंकज सतीजा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामनगर वार्ड के पार्षद पंकज सतीजा का कहना है कि गांधी वाटिका नगर निगम की संपत्ति है। यहां लगे पेड़ सार्वजनिक महत्व रखते हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने रात के समय चोरी-छिपे पेड़ों को कटवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...