रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: जनपद में इस समय खेतों में लहरा रही गन्ने की फसल पर कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लाल सड़न, उकठा या विल्ट रोग और पोक्का बोइंग जैसे रोगों के लक्षण दिखाई देने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। गन्ना क्षेत्र की प्रमुख फसलों में शामिल है और बड़ी संख्या में किसान इसकी खेती से जुड़े हुए हैं। जनपद हरिद्वार में डेढ़ लाख से अधिक किसानों द्वारा खेती की जाती है इस समय खेतों में गन्ने की फसल तैयार खड़ी हुई है। कृषि वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुमार के अनुसार बारिश के दौरान खेतों में पानी भरने और नमी अधिक रहने से फसल में रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने किसानों को खेतों में जलभराव नहीं होने देने और पानी की नियमित निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लाल सड़न रोग में गन्ने को चीरने प...